ग्राफिक एरा भीमताल में नए अकादमिक ब्लॉक व ऑडिटोरियम का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- शिक्षा से संवर रहा युवाओं का भविष्य

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी पहुंचकर नए अकादमिक ब्लॉक एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल शिक्षा के क्षेत्र में नई ज्योति प्रज्वलित करने के साथ-साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से प्रदेश के युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग और विश्वास से सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी सरकार जनहित और प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. कमल घनशाला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment