काशीपुर मीडिया सेंटर और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुआ जनहित संवाद कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। नगर क्षेत्र के शगुन गार्डन में काशीपुर मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित ‘जनहित संवाद’ कार्यक्रम ऐतिहासिक, गरिमामय एवं सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और समाज के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना था। इस दौरान शहर में जलभराव, खाली प्लॉटों की समस्या, नशे के बढ़ते प्रचलन, तेज रफ्रतार डंपरों से होने वाले हादसे तथा महिलाओं की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आमजन की संयुक्त भागीदारी पर जोर दिया।कार्यक्रम की सफलता पर काशीपुर मीडिया सेंटर की ओर से सभी अतिथियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी के कुशल नेतृत्व, सकारात्मक सोच, दूरदर्शी कार्यशैली और अथक प्रयासों की विशेष सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में मीडिया सेंटर पत्रकारों को एकजुट करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मजबूत करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी स्वप्न किशोर सिंह, जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर राहुल सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा, तहसीलदार पंकज चंदोला, काशीपुर कोतवाल हरेंद्र चौधरी, आईटीआई थाना प्रभारी विक्रम राठौर, कुंडा थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार, भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी एवं शहर के वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। समापन अवसर पर अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से यह आयोजन केवल सफल ही नहीं, बल्कि काशीपुर की जनसरोकार आधारित पत्रकारिता के लिए एक यादगार पहल साबित हुआ। उन्होंने भविष्य में भी जनहित, सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित ऐसे संवाद कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन काशीपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रफीक खान ने किया। इस मौके पर काशीपुर मीडिया सेंटर के समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment