आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में हजारों लीटर लहन नष्ट कर की अवैध शराब बरामद

काशीपुर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर में व्यापक छापेमारी की गई।अभियान के दौरान ग्राम रम्पुरा में नाले और खेतों में चल रही अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों का भंडाफोड़ करते हुए तीन अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर करीब 15 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान लगभग 130 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चार अभियोग दर्ज किए गए हैं। इसके बाद आबकारी टीम ने ढकिया गुलाबो और गिन्नी खेड़ा क्षेत्र में भी दबिश दी। यहां से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।इस कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने किया। उनके साथ उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश चन्द्र भट्ट, आबकारी सिपाही कृष्ण चन्द्र आर्या, सुनीता रानी, सुमन आर्या, नैनिका राणा एवं अंजली गोसाईं सहित विभागीय टीम मौजूद रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफयह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment