407 और इलेक्ट्रॉनिक टेंपो की भिड़ंत में महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत जबकि दो लोग गंभीर घायल

काशीपुर। काशीपुर जसपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 74 पर तेज रफ्तार टाटा 407 में एक इलेक्ट्रॉनिक टेंपो को रौंद डाला, जिसमें सवार पांच लोगों में से महिला और इलेक्ट्रॉनिक टेंपो चालक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को काशीपुर और जसपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है घटना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी मृतको को काशीपुर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया और पंचनामा भरने के बाद सभी को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। यहां बता दें कि लगभग 4:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 74 शेरे पंजाब होटल के पास टाटा 407 और इलेक्ट्रॉनिक टेंपो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई टेंपो में सवार पांच लोगों में से महिला और चालक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई सभी के शवों को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां पुलिस ने सभी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया, घटना की खबर लगते ही शहर में गमगीन माहौल देखने को मिला। सूत्रों का कहना है कि टेंपो में सवाल कई लोग जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पता यह भी चला है कि टाटा 407 में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment