बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर सरकार दे 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा: अलका पाल

काशीपुर। बेमौसमी ओलावृष्टि, तेज आंधी और बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार से प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से धान और गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है। अलका पाल ने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर धान की तैयार फसल बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण खेतों में गिर गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई किसानों की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन अचानक मौसम बिगड़ने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। वहीं, गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार नुकसान के आकलन के लिए ड्रोन से सर्वे करा रही है, जबकि प्रभावित क्षेत्रें में धरातल पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करना भी जरूरी है। ऽेतों में पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का सही आकलन किया जाना चाहिए, ताकि कोई भी प्रभावित किसान सरकारी सहायता से वंचित न रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल ने सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रें में स्थलीय सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को राहत देने के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों और उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment