काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ में प्रकाश मनचंदा को जिला सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति के बाद प्रकाश मनचंदा ने प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला संयोजक मुकेश चावला सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने…
Year: 2026
अधिवक्ताओं के बीच नोक झोक न्यायिक गरिमा और बार की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं: आसिफ
काशीपुर। बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में सैयद आसिफ अली एडवोकेट ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के बीच इस प्रकार की घटनाएं न्यायिक गरिमा और बार की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और दोषियों के विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई हो। उन्होंने कहा की हमारी सम्मानित काशीपुर बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी पर हुए हमले की घोर निंदा करते हैं तथा काशीपुर…
सीएम धामी ने रचा नया इतिहास, 9 जुलाई को तोड़ेंगे एनडी तिवारी का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए भारतीय जनता पार्टी के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है, जिन्होंने प्रदेश में लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी 9 जुलाई को एक और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। इस दिन वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी (एनडी तिवारी) के सबसे लंबे मुख्यमंत्री कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे। एनडी तिवारी अब तक उत्तराखंड के एकमात्र मुख्यमंत्री रहे हैं जिन्होंने पांच…
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, छात्रों के लिए अहम तिथियां जारी
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन पत्र भरने एवं निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थी निर्धारित शुल्क के साथ 14 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह सभी आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए…
बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित, 34 ग्रामीण मोटर मार्ग अब भी बंद
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन और सड़क यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है। भारी वर्षा के चलते शुक्रवार को भी राज्य के 34 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद रहे, जिससे कई क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे आमजन की परेशानी और बढ़ गई। सड़कें बंद होने के कारण आवश्यक सेवाएं और दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिला चमोली रहा, जहां 10 ग्रामीण मोटर मार्ग…
ई-रिक्शा चालकों को बड़ी राहत, बैटरी बंद करने वाले मोबाइल एप पर केंद्र सरकार की सख्त कार्रवाई
रुद्रपुर। देशभर के ई-रिक्शा चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने उन तीन मोबाइल एप के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, जिनका कथित रूप से दुरुपयोग कर चलते हुए ई-रिक्शा की बैटरी को ब्लूटूथ के माध्यम से बंद किया जा रहा था। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इनमें से कुछ एप कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध दिखाई दे रहे थे। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें कुछ लोग बाइक या कार से ई-रिक्शा के पास…
सीएम धामी ने सेवा पखवाड़ा का किया शुभारंभ, बोले- 2035 तक विकसित उत्तराखंड हमारा लक्ष्य
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल परिसर में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को विकसित प्रदेश बनाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की…
अब QR कोड बताएगा परीक्षा केंद्र का रास्ता, UKPSC-UKSSSC अभ्यर्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब परीक्षा केंद्र खोजने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नया परीक्षा केंद्र प्रबंधन सिस्टम (Exam Centre Management System) तैयार किया है। नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर क्यूआर (QR) कोड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे स्कैन करते ही परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन मोबाइल पर…
अब QR कोड बताएगा परीक्षा केंद्र का रास्ता, UKPSC-UKSSSC अभ्यर्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब परीक्षा केंद्र खोजने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नया परीक्षा केंद्र प्रबंधन सिस्टम (Exam Centre Management System) तैयार किया है। नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर क्यूआर (QR) कोड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे स्कैन करते ही परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन मोबाइल पर…
कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे : अलका पाल
काशीपुर : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनावो की तैयारी के लिए काशीपुर में भी कमर कसते हुए तीन नए ब्लॉकों अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुनावो का शंखनाद किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के आवास का शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ऐरी, मो. इंतखाब और संजीव शर्मा ने संगठन की मजबूती पर मंथन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया। इस अवसर पर अलका पाल ने तीनों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत…
