उत्तराखंड में 8.41 लाख वोट कटने का खतरा, काशीपुर सबसे आगे

देहरादून। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत उत्तराखंड में 8.41 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका जताई गई है। इनमें सबसे अधिक प्रभावित विधानसभा सीट काशीपुर है, जहां आयोग की ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में लगभग 30 हजार मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग अब एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहा है। सात जुलाई तक प्राप्त सभी एसआईआर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जाएगा, जिसके बाद 14 जुलाई को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। आयोग के अनुसार जिन मतदाताओं के एसआईआर गणना प्रपत्र वापस जमा नहीं होंगे, उन्हें फिलहाल ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में रखा जाएगा। इस श्रेणी में मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट तथा लंबे समय से अनुपस्थित मतदाता शामिल हैं। जिलावार आंकड़ों के अनुसार देहरादून में 1,90,815, ऊधमसिंह नगर में 1,82,162, हरिद्वार में 1,31,047, नैनीताल में 72,083, अल्मोड़ा में 55,930, पौड़ी में 53,386, टिहरी में 44,062, पिथौरागढ़ में 27,615, चमोली में 23,631, उत्तरकाशी में 18,470, चंपावत में 17,827, बागेश्वर में 13,090 तथा रुद्रप्रयाग में 10,902 मतदाता अनकलेक्टेबल श्रेणी में हैं। आयोग के अनुसार इनमें से 1,24,278 मृतक मतदाताओं के नाम सीधे तौर पर मतदाता सूची से हटाए जाएंगे, जबकि शेष मामलों में उपलब्ध अभिलेखों और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment